फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटेक के छात्र की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल

सार

बीटेक के छात्र की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल मुरादनगर।बताया गया है कि बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो रोहन के परिजनों ने देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीटेक के छात्र की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
विज्ञापन

मुरादनगर। दुहाई के पास रैपिड रेल की बेरिकेड्स में कुछ युवकों ने बीटेक के छात्र की बेरहमी से पिटाई की। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। छात्र के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर थाने के गेट पर प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

मोदीनगर फफराना बस्ती निवासी रोहन पुत्र पप्पू मुरादनगर दुहाई स्थित आरडी इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक प्रथम वर्ष का छात्र है। बताया कि 15 सितंबर को रोहन की कॉलेज के एक अन्य छात्र से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उसी दिन एचओडी ने रोहन से कहा दिया था कि तुम कुछ दिन कॉलेज मत आना, तुम्हारी जान को खतरा है। इसके बाद छात्र कई दिन तक कॉलेज नहीं गया। 22 सितंबर को रोहन कॉलेज गया तो उसे 10-12 युवक बुलाकर ले गए। आरोप है कि इसके बाद अन्य छात्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर रोहन की बेरहमी से पिटाई की और उसका वीडियो बनाया। इसके बाद छात्र कॉलेज नहीं गया और डरा सहमा घर पर रहने लगा। परिजनों को भी कुछ नहीं बताया। बताया गया है कि बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो रोहन के परिजनों ने देखा। परिजन मुरादनगर थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। जिला पंचायत सदस्य अनिल गौतम, मोहित जाटव के साथ छात्र के परिजन थाने पहुंचे थे। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें