फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहपाठी ने छात्रा से किया दुष्कर्म का प्रयास

सार

सहपाठी ने छात्रा से किया दुष्कर्म का प्रयासमोदीनगर।इसी बीच मौका देखकर उसकी कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र ने जबरन उसका हाथ पकड़कर शौचालय में खींच लिया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा।छात्रा किसी तरह वहां से बच निकली और शिक्षकों को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहपाठी ने छात्रा से किया दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन

मोदीनगर। भोजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित इंटर कॉलेज परिसर में सहपाठी ने कक्षा 11 की छात्रा को शौचालय में खींचकर दुष्कर्म का प्रयास किया। छात्रा ने शोर मचाने का प्रयास किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की। छात्रा किसी तरह साहस जुटा कर आरोपी के चंगुल से छूट निकली। मामला दो समुदाय से जुड़ा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी सहपाठी छात्र की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र स्थित एक इंटर कॉलेज में मसूरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की 16 वर्षीय पुत्री कक्षा 11 की छात्रा है। बताया गया कि छात्रा बीते मंगलवार दोपहर कॉलेज परिसर में बने शौचालय के पास से गुजर रही थी। इसी बीच मौका देखकर उसकी कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र ने जबरन उसका हाथ पकड़कर शौचालय में खींच लिया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने छात्रा के साथ मारपीट की। छात्रा किसी तरह वहां से बच निकली और शिक्षकों को मामले की जानकारी दी। परिजनों का आरोप है कि कॉलेज प्रबंधन ने दो दिन तक कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद छात्रा ने भोजपुर थाने में मामले की तहरीर दी। कार्यवाहक थानाध्यक्ष सोमपाल सिंह ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर सहपाठी के खिलाफ छेड़छाड़ व एससी/एसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें