फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लास टीचर पर छात्रा को बेरहमी से पीटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
क्लास टीचर पर छात्रा को बेरहमी से पीटने का आरोप
विज्ञापन

मुरादनगर। पाइपलाइन मार्ग नवीपुर स्थित दीप पब्लिक स्कूल में एक छात्रा के साथ बेरहमी से पीटनेे का मामला सामने आया है। परिजनों ने क्लास टीचर के खिलाफ तहरीर दी है। भिक्कनपुर गांव निवासी गुलफाम अली ने बताया कि उनकी भतीजी सुहाना (13) पाइपलाइन मार्ग स्थित दीप पब्लिक स्कूल में कक्षा सात में पढ़ती है। बृहस्पतिवार सुबह करीब 7:30 बजे सुहाना स्कूल पहुंची। आरोप है कि क्लास टीचर ने पढ़ाई के दौरान सुहाना की बेरहमी से पिटाई कर दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने छात्रा को गाजियाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था। वहीं परिजनों ने छात्रा से मारपीट के बाद स्कूल में जमकर हंगामा किया। स्कूल संचालिका वंदना चौधरी का कहना है कि छात्रा ने स्कूल का काम नहीं किया था, जिसके कारण क्लास टीचर ने छात्रा के हाथ ऊपर करा दिए थे। इसके बाद छात्रा ने चक्कर आने की शिकायत की थी, उनका कहना है कि पिटाई का आरोप निराधार है। वहीं एसओ सतीश कुमार का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें