फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज जलालपुर गांव पहुंचेगा डॉ. चंद्रशेखर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
आज जलालपुर गांव पहुंचेगा डॉ. चंद्रशेखर का शव
विज्ञापन

मुरादनगर। जम्मू कश्मीर विश्वविद्यालय में संदिग्ध परिस्थिति में हुई एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. चंद्रशेखर का शव जलालपुर शुक्रवार को गांव पहुंचेगा। जम्मू कश्मीर विश्वविद्यालय में मुरादनगर के जलालपुर गांव निवासी डॉ. चंद्रशेखर(45) पुत्र दान सिंह सायकोलॉजी विभाग में प्रोफेसर थे। उन्होंने सीसीएस यूनिवर्सिटी मेरठ से मनोविज्ञान की पढ़ाई की थी। जम्मू कश्मीर विश्वविद्यालय के कैंपस में डॉ. चंद्रशेखर अपनी पत्नी डॉ. नीता, बेटा पथागत और बेटी पथासी के साथ रहते थे। बताया गया है कि विश्वविद्यालय में उन पर कई गंभीर आरोप लगे थे, उनका शव कमरे में फंदे पर लटका मिला था। जलालपुर निवासी अधिवक्ता बिजेंद्र सिंह ने बताया कि उनका भतीजा डॉ. चंद्रशेखर आत्महत्या नहीं कर सकता है, उसके खिलाफ कोई साजिश की गई है। बताया कि शुक्रवार सुबह शव गांव पहुंचेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें