नगर के सौंदा-बुदाना मार्ग पर संजयपुरी के समीप दो दिन पूर्व इमाम व एक फेरी वाले के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को ही पकड़ लिया था। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि नशे के दौरान उनसे यह घटना हो गई।