फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई कैंटर, हादसे में कारोबारी की मौत

Mon, 01 Aug 2022 01:54 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

कैंटर को चालक अमित पांडेय चला रहा था। जैसे ही कैंटर भोजपुर के गांव मुरादाबाद के पास पहुंचा तो सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में घुस गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कैंटर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के मोदीनगर में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भोजपुर के गांव मुरादाबाद के पास रविवार सुबह एक तेज रफ्तार कैंटर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में कैंटर सवार कारोबारी अनवर (47) निवासी मुजफ्फरनगर की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


अनवर रविवार को कैंटर से सामान लेकर मेरठ की ओर जा रहें थे। कैंटर को चालक अमित पांडेय चला रहा था। जैसे ही कैंटर भोजपुर के गांव मुरादाबाद के पास पहुंचा तो सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में घुस गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कैंटर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

मौके पर पहुंचे एक्सप्रेसवे पेट्रोलिंग अफसर मुकेश कुमार ने कैंटर में फंसे घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने अनवर को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर जाम की स्थिति बन गई। पेट्रोलिंग टीम ने यातायात को सुचारू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें