फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजमिस्त्री का शव अधिशासी अभियंता कार्यालय पर रखकर किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
राजमिस्त्री का शव अधिशासी अभियंता कार्यालय पर रखकर किया हंगामा
विज्ञापन

मोदीनगर। नगर की भूपेंद्रपुरी कॉलोनी निवासी राजमिस्त्री राजवीर उर्फ राजू के परिजनों सहित सैकड़ों लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर उसका शव अधिशासी अभियंता के कार्यालय पर रखकर हंगामा किया। कार्यालय का घेराव करते हुए लोगों ने मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और नौकरी देने की मांग की। करीब तीन घंटे तक हंगामा प्रदर्शन चला। मौके पर पहुंचीं विधायक डॉ. मंजू शिवाच के हस्तक्षेप के बाद विद्युत विभाग ने मृतक के परिजनों को 2.5 लाख रुपये का चेक दिया।
विज्ञापन

नंदनगरी निवासी राजवीर उर्फ राजू प्रजापति 36 अपनी पत्नी बिजेंद्री और दो बच्चों के साथ रहता था। वह राजमिस्त्री का काम करता था। बताया गया कि बीते दिन शुक्रवार को राजवीर विश्वकर्मा बस्ती स्थित एक निर्माणाधीन मकान में काम कर रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रही एचटी लाइन की चपेट में आकर राजवीर की मौत हो गई थी। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद राजवीर का शव मोदीनगर पहुंचा तो लोगों में विद्युत विभाग के खिलाफ आक्रोश पैदा हो गया। परिजनों सहित सैकड़ों लोग एकत्रित होकर शव लेकर सीकरी खुर्द स्थित विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता के कार्यालय पहुंच गए और मुआवजे तथा नौकरी की मांग को लेकर शव कार्यालय परिसर में रखकर हंगामा करने लगे। हंगामे की सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। विधायक के हस्तक्षेप के बाद विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता अमित सक्सेना ने 2.5 लाख रुपये का एक चेक बिजेंद्री को दिया। सीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि राजवीर की पत्नी बिजेंद्री की तहरीर पर अज्ञात विद्युतकर्मियों के खिलाफ लापरवाही की रिपोर्ट दर्ज की कई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें