फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में दो युवकों की मौत चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसों में दो युवकों की मौत चार घायल
विज्ञापन

मुरादनगर। अलग-अलग जगह हुए हादसों दो युवकों की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मोदीनगर सुभाष विहार कॉलोनी निवासी संदीप कुमार 35 एक निजी कंपनी में जॉब करते थे। बुधवार रात वह बाइक से दिल्ली से घर लौट रहे थे। हाईवे पर गंगनहर के पास तेज रफ्तार बस ने ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक में टक्कर मार दी। राहगीरों ने गंभीर हालत में संदीप को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इसके अलावा ईस्टर्न पेरिफेरल पर बागपत से बरेली तरबूज लेकर जा रहे ट्रक व मिनी ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में मिनी ट्रक चालक शरीफ की मौत हो गई, जबकि सहायक तैय्यब खान गंभीर रूप से घायल हो गया। गंगनहर पटरी पर डिडौली के गांव के पास कार की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसओ सतीश कुमार ने बताया कि हादसों की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें