साइबर अपराधियों ने ठगे 50 हजार
मोदीनगर। बदमाशों ने नगर की सुचेतापुरी कॉलोनी निवासी एक युवक से मोबाइल पर एप्लीकेशन डाउनलोड कराने के बाद उसके क्रेडिट कार्ड से 50 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने थाने में घटना की तहरीर दी है। नगर की सुचेतापुरी कॉलोनी निवासी शिवकुमार शर्मा ने बताया कि वह गूगल सर्च इंजन से एक कंपनी के कस्टमर केयर का नंबर सर्च कर रहे थे। तभी एक अज्ञात कॉलर को फोन आया और कॉलर ने खुद को उस कंपनी का बड़ा अधिकारी बताया। कथित अधिकारी ने शिवकुमार को लिंक भेजकर एप डाउनलोड कराया। इसके बाद शिवकुमार के कार्ड से 50 हजार रुपये कट गए। मोबाइल पर संदेश आने पर शिवकुमार को ठगी का अहसास हुआ।