फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल और मकान से नकदी सहित लाखों के जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
होटल और मकान से नकदी सहित लाखों के जेवर चोरी
विज्ञापन

मुरादनगर। चोरों ने होटल व एक मकान से नकदी, लाखों रुपये कीमत के जेवर और सामान चोरी कर लिया। कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद हो गए हैं। तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज को लिया है। सरना वाली गली तेलियान कॉलोनी में वसीम परिवार सहित रहते है। वसीम ने बताया कि बृहस्पतिवार को परिवार के साथ टिकरी शादी समारोह में शामिल होने गए थे। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे पड़ोसियों ने मकान का ताला टूटा तो देखा। सूचना मिलते ही वह घर पहुंचे तो देखा मकान के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा पड़ा है, अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। वसीम ने बताया कि चोर अलमारी से 30 हजार रुपये नकदी, करीब तीन लाख रुपये कीमत के जेवर व अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गये। इसके अलावा चोरों ने ओलंपिक तिराहे के पास स्थित एक होटल का ताला तोडक़र नकदी व सामान चोरी कर लिया। कच्ची सराय कॉलोनी निवासी सराजुददीन ने बताया कि ओलंपिक तिराहे के पास उसका होटल है, बृहस्पतिवार रात चोरों ने होटल का ताला तोडक़र 15 सौ रुपये नकदी, दो सिलिंडर, बैटरी, इंवर्टर चोरी कर लिया। एसओ सतीश कुमार का कहना है कि पीड़ितों की तहरीर पर जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें