भारत-नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय युवा खेल चैम्पियनशिप-2025 में पावर लिफ्टिंग स्वर्ण पदक जीतने वाला घन
मवाना। कृषक इंटर काॅलेज के अंग्रेजी माध्यम के छात्र घनिष्ट चौहान ने नेपाल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में सब जूनियर केटेगरी में 205 किलोग्राम वजन उठाते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने बताया कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय व फिट इंडिया मुहिम के तत्वावधान में भारतीय युवा खेल शिक्षा महासंघ द्वारा 21 से 25 दिसंबर तक नेपाल में आयोजित चौथी भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय युवा खेल चैंपियनशिप में विद्यालय के खिलाड़ी घनिष्ट चौहान ने पावर लिफ्टिंग सब जूनियर केटेगरी में 205 किलोग्राम वजन उठाते हुए प्रथम स्थान के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। विद्यालय पहुंचने पर खिलाड़ी का भव्य स्वागत किया जाएगा। इससे पूर्व घनिष्ट ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भी 205 किलो के राष्ट्रीय रिकार्ड के सापेक्ष 210 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया था।