फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रेलवे रोड की पहले खोदाई कराएं, फिर नई बनाएं

Wed, 26 Jul 2023 02:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शहर में जिन सड़कों को व्हाइट टॉपिंग तकनीक से बनाना है, उसमें रेलवे रोड भी शामिल है। इसकी जानकारी लगने पर जैन नगर के लोगों ने महापौर व नगर आयुक्त को चिट्ठी लिखकर कहा कि रेलवे रोड की खोदाई कराकर नई सड़क बनवाई जाए। व्हाइट टॉपिंग तकनीक से नई सड़क का निर्माण करने पर उसकी ऊंचाई और बढ़ जाएगी, जिससे कॉलोनी में जल निकासी में दिक्कत आ सकती है। बारिश में लोगों के घरों में पानी भर जाता है। वार्ड-42 के पार्षद रोहित जैन ने बताया कि स्थानीय लोगों मुकुल जैन, अनिल कुमार जैन, पीयूष जैन, ललित जैन, मीनू जैन आदि की मांग है कि सड़क की खोदाई के बाद ही व्हाइट टॉपिंग सड़क बने। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें