संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मवाना रोड स्थित दधिचि क्रिकेट एकेडमी में चल रहे अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को आर्मी इलेवन और जीसीए इलेवन के बीच मैच हुआ। इसमें जीसीए इलेवन की टीम ने चार विकेट से जीत प्राप्त की। आर्मी इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कुल 117 रन बनाए। इसमें शरण ने 26 रन बनाए। जीसीए की ओर से केके ने चार विकेट लिए। जीसीए की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए छह विकेट के नुकसान पर 118 रन बनाकर चार विकेट से मैच जीता। टीम की ओर से निशांत पुरी ने 25, आरव ने 16 रन का योगदान दिया। इस मौके पर केके को मैन ऑफ द मैच चुना गया। यहां कोच दीपक, कोच योगेश, सौरभ, सत्यम प्रकाश आदि मौजूद रहे।