मेरठ। गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट एकेडमी में बृहस्पतिवार को जीसीए क्रिकेट एकेडमी और एमपीएस क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हुआ। जीसीए क्रिकेट एकेडमी की टीम ने यह मुकाबला 6 विकेट से जीत लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एमपीएस क्रिकेट एकेडमी ने 30 ओवर में 6 विकेट खोकर 134 रन बनाए। अभिमन्यु ने 60 रन और समद मलिक ने 32 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में लव उपाध्याय ने तीन विकेट लिए। जवाब में, जीसीए क्रिकेट एकेडमी ने 25.2 ओवर में 4 विकेट खोकर 135 रन बनाकर मैच जीता। विवान मसंद ने 55 रन बनाए, जबकि केशव ने 15 रन का योगदान दिया। जीसीए की पारी में कोई भी गेंदबाज विकेट नहीं ले सका, सभी चार विकेट रन आउट हुए। कोच दीपक सिद्धू ने इस अवसर पर सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। संवाद