फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया

विज्ञापन
सीएचसी पर आइआइएमटी के विद्यार्थी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं का नुक्कड  नाटक के माध्यम से संदेश देते
विज्ञापन
परीक्षितगढ़। सीएचसी पर आईआईएमटी कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने नारी सशक्तीकरण पर नुक्कड़ नाटक बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का लोगों को संदेश दिया।
विज्ञापन


नारी सशक्तीकरण को लेकर समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आईआईएमटी कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने सीएचसी परिसर में नुक्कड़ नाटक में शानदार प्रस्तुति देते हुए बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बालिका शिक्षा, महिला सम्मान और सम्मान अधिकार प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया। नुक्कड़ नाटक में छात्र-छात्राओं ने सामाजिक कुरीतियों, भ्रूण हत्या, बाल विवाह, लैंगिक भेदभाव पर करारा प्रहार किया। संवाद व नारों के जरिए यह संदेश दिया कि बेटियां किसी से कम नहीं हैं, इनके सशक्तीकरण से ही समाज व देश की प्रगति संभव है बेटी है तो कल है, शिक्षित बेटी सशक्त समाज जैसे नारों से परिसर गूंज उठा। सभी को बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा का संकल्प दिलाते हुए शपथ दिलाई। इस दौरान शिक्षिका यास्मीन सिद्दीकी, सीएचसी प्रभारी डॉ. रविशंकर, डॉ. प्रवीण पंवार, अवनीश कुमार, अंकित, नरेंद्र, विजय, प्रदीप के अलावा छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें