- इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज में हुआ व्याख्यान
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज में मंगलवार को जागरूकता व्याख्यान किया गया। इसके साथ ही बुढ़ाना गेट तक रैली निकाली गई। इसमें छात्राओं ने प्रदूषण हटाओ, ओजोन बचाओ का संदेश दिया।ओजोन दिवस के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम में वक्ता गिरीश शुक्ला ने कहा कि ओजोन बचाने के लिए हानिकारक गैसों का प्रयोग बंद करना होगा। महाविद्यालय ने जागरूक नागरिक एसोसिएशन के साथ एमओयू भी साइन किया है। इस दौरान एसोसिएशन के डायरेक्टर एके शुक्ला, गिरीश शुक्ला, शारीरिक शिक्षा विभाग प्रभारी डॉ. ममता, इको क्लब इंचार्ज महिमा ठाकुर और डॉ. दीक्षा, डॉ. मीनू शर्मा, डॉ. एकता चौधरी, डॉ. निशा और डॉ. मनी भारद्वाज सहित अन्य मौजूद रहीं।