मेरठ। प्रणव वशिष्ठ फाउंडेशन की ओर से शनिवार को हापुड़ रोड स्थित परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर और भंडारे का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं फाउंडेशन के डायरेक्टर सेवानिवृत्त जिला जज डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा ने रक्तदान का महत्व बताया और इसके लिए प्रेरित किया।शिविर संयोजक एवं पूर्व डायरेक्टर गैल डॉ. देवेंद्र शर्मा ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर हाजी इसरार सैफी, डॉ. माधवी शर्मा, निलिमा शर्मा, अधिवक्ता प्रणिता वशिष्ठ, राजीव गिरी, युवा अधिवक्ता नसीब सैफी, मनीषा मेहरा, धर्मेंद्र कुमार आदि रहे। ब्यूरो