मेरठ। सेंट मेरीज एकेडमी में ‘ग्रीन डे’ मनाया गया। इसमें बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। प्रधानाचार्य रेव. ब्रदर आनंद का स्वागत किया गया। उन्होंने बच्चों पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाया। इसके साथ ही पौधरोपण किया। कार्यक्रम में विशेष प्रार्थना, दिन का विचार, नर्सरी के बच्चों द्वारा सुंदर कविता, एलकेजी की टीम ने ‘बीज की यात्रा’ का प्रस्तुतीकरण किया। इसके साथ ही अन्य गायन एवं नृत्य प्रस्तुतियां दी गईं। सभी अतिथियों और अभिभावकों का आभार जताया गया। संवाद