मोदीपुरम- स्टेशन मास्टर को ज्ञापन देते भाकियू तोमर के पदाधिकारी।
मोदीपुरम। भारतीय किसान यूनियन तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर शनिवार को राष्ट्रीय सलाहकार के प्रतिनिधि एसपी सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंपा। एसपी सिंह ने बताया कि 19 सितंबर को लखनऊ में होने वाली महापंचायत के लिए किसान, मजदूर, पदाधिकारी व कार्यकर्ता काफी संख्या में लखनऊ में पहुंचेंगे। इसके लिए 18 व 19 सितंबर को उन्होंने चार अतिरिक्त कोच बढ़ाने की मांग की। स्टेशन मास्टर ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया। इस दौरान युवा जिला अध्यक्ष अभिषेक चौधरी, रजी खान सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद