गांव कलीना में कानूनी शिविर में बालश्रम, महिला सुरक्षा के बारे में जानकारी देते वक्ता।
- फोटो : SARDANA
रोहटा(मेरठ)। ब्लॉक रोहटा के बाल मित्र ग्राम कलीना में कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेंस फाउंडेशन के तत्वावधान में कानूनी शिविर का आयोजन किया गया। वक्ता अमन बंसल ने बच्चों के साथ हो रहे लैंगिक अपराधों के बारे में बताया। कहा कि हमें सबसे पहले समाज से ऐसे लोगों का बहिष्कार करना होगा जो अपराध कर डिर घूमते हैं। आर्यन कुमार ने पॉक्सो कानून के बारे कहा कि किसी को घूरना कानूनी रूप से अपराध है। वहीं, मीना रानी ने महिलाओं के अधिकारों व हितों की रक्षा के लिए बने कानून व्यवस्था की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा सभी को प्राप्त करनी चाहिए। गांव में शिक्षा अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करना हमारी जिम्मेदारी है। शिविर में कानून के सलाहकारों से महिलाओं व बच्चियों ने बहुत से सवाल पूछे। कार्यक्रम में कानून व्यवस्था के सुधार को लेकर कराये गये कलात्मक कार्यक्रम में विजयी लड़कियों को सम्मानित किया। जिसमें समरन प्रथम, सीमा द्वितीय और साक्षी तृतीय स्थान पर रहीं। संचालन पुष्पेंद्र कुमार ने किया। इस दौरान राहुल कुमार, संगीता देवी, इमरान, शाहनवाज, जाकिर हुसैन, चाहत, मुस्कान, अंशिका, अमन व शिवम् आदि मौजूद रहे।