मवाना। राजद कार्यकर्ताओं ने सीएए एवं प्रस्तावित एनआरसी के विरोध में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एसडीएम को दिया। इसमें दोनों कानूनों को तुरंत समाप्त किए जाने की मांग की गई। राजद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एसडीएम ऋषिराज को दिया। इसमें कार्यकर्ताओं ने कहा है कि देश में जब से केंद्र में भाजपा सरकार सत्तासीन हुई है तभी से नए नए कानूनों का चलन हो रहा है। उन्होंने मांग कि मरने वाले लोगों को तुरंत केंद्र एवं राज्य सरकार 50-50 लाख रुपये का मुआवजा प्रदान करे। कार्यकर्ताओं ने शांति बनाए रखने की अपील की। प्रदेश महासचिव यूसुफ कुरैशी ने नेतृत्व किया। ज्ञापन पर राजेंद्र प्रसाद जाटव, गजेंद्रपाल सिंह, इकबाल बुलाकी, हाजी गफ्फार, जावेद आदि के नाम है।