रोहटा। गांव माजरा में होमगार्ड नरेंद्र शर्मा की तेरहवीं पर शोकसभा में विभाग ने आर्थिक मदद की।
रोहटा। गांव माजरा निवासी होमगार्ड नरेंद्र शर्मा का हृदय गति रुकने के कारण 18 दिसंबर को निधन हो गया था। बृहस्पतिवार को उनकी तेरहवीं पर शोकसभा आयोजित की गई। होमगार्ड्स विभाग के अधिकारी एवं कंपनी कमांडर सौरव शर्मा ने अपनी पूरी टीम के साथ शोकसभा में शामिल होकर मृतक के परिवार के साथ संवेदना व्यक्त की। कंपनी कमांडर सौरव शर्मा ने नरेंद्र शर्मा की पत्नी को 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की और विभाग की ओर से मिलने वाली सभी सुविधाओं को जल्द से जल्द दिलाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर कंपनी कमांडर बिल्लू कुमार, पीसी राहुल शर्मा, होमगार्ड्स जयवीर, अनुज, सचिन, गजेंद्र सिंह, अमरसैन, देवेंद्र सिंह, शीशपाल गिरी, अनिल दहिया, कप्तान सिंह, विजयपाल शर्मा, राजकुमार, नरेंद्र सिंह, विनोद कुमार, गुलबीर सिंह व बबली रहे।