फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना (मेरठ)। बुलंदशहर के थाना गुलावठी के गांव खुशहालपुर निवासी जगपाल सिंह ने थाने में दी तहरीर में बताया कि बेटी नीलम की शादी मवाना थाने के गांव नंगला गुसाईं निवासी बीएसएफ में कार्यरत युवक से की थी। शादी में करीब 25 लाख रुपये खर्च किए थे लेकिन नीलम का पति, सास, ससुर व ननद खुश नहीं थे। ससुराल वाले 15 लाख रुपये नकद व एसी की मांग करते थे। असमर्थता जताने पर आरोपी ससुराल वाले नीलम के साथ मारपीट व उत्पीड़न करते। इस संबंध में पहले कई बार ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 25 फरवरी को नीलम के साथ उसके पति ने मारपीट की। साथ ही आग लगाकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें