15 अप्रैल को करन क्रिकेट एकेडमी में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे गौतम गंभीर
मेरठ। 15 अप्रैल को करन क्रिकेट एकेडमी में सेवन ए साइड क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ करने पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर मेरठ पहुंचेंगे। करन क्रिकेट एकेडमी में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान प्रतियोगिता के आयोजकों ने यह जानकारी दी। प्रतियोगिता के अध्यक्ष कंवर खुराना ने बताया मेरठ के इतिहास में पहली बार सेवन ए साइड क्रिकेट का रोमांच हो रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ 25 मार्च को होना था, लेकिन कोरोना वायरस से बचाव को लेकर प्रतियोगिता कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। कोच अतहर अली ने बताया विजेता टीम के लिए 51 हजार, द्वितीय के लिए 21 हजार, सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों को 11-11 हजार रुपये, जबकि क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पहुंचने वाली टीमों 51-51 सौ रुपये सम्मानित राशि के तौर पर दिए जाएंगे। सौरभ दत्ता ने बताया कि मैन ऑफ द सीरीज को एलईडी और बेस्ट बैट्समैन को स्मार्टफोन दिया जाएगा। प्रेसवार्ता में राहुल दत्ता, सुशील त्यागी, राहुल, प्रिंस, अंकित राजपूत, आलोक अग्रवाल मौजूद रहे।