फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बुद्ध पूर्णिमा पर सहयोग संस्था ने किया 72वां सुंदरकांड पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। सहयोग सामाजिक संस्था ने बुद्ध पूर्णिमा के उपलक्ष्य में 72वें सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। यह कार्यक्रम शारदा एन्क्लेव में हुआ। सीमा कौशिक और प्रशांत कौशिक ने दीप जलाकर शुभारंभ किया। मुख्य संरक्षक डॉ. प्रेम कुमार शर्मा ने बुद्ध पूर्णिमा का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि इस दिन गौतम बुद्ध का जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण हुआ था। संस्था अध्यक्ष एडवोकेट दिनेश कुमार शांडिल्य ने बुद्ध को भगवान विष्णु का नौवां अवतार बताया। उन्होंने बताया कि बुद्ध ने 29 वर्ष की आयु में गृह त्याग कर तपस्या से ज्ञान प्राप्त किया। प्रशांत कौशिक ने आनंद मार्ग के संस्थापक आनंदमूर्ति की जयंती को आनंद पूर्णिमा बताया। पंडित सत्यपाल दत्त शर्मा ने सुंदरकांड पाठ करते हुए चौपाइयों की व्याख्या की। कार्यक्रम संयोजक अनिल सिंघल ने बताया कि संस्था हर पूर्णिमा पर सुंदरकांड पाठ करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें