फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गौरव गुर्जर जिलाध्यक्ष मनोनीत

विज्ञापन
भाकियू धन सिंह कोतवाल द्वारा गौरव गुर्जर (बीच में सफेद कमीज में) जिलाध्यक्ष मनोनीत होने का मनोन
विज्ञापन
मवाना। भारतीय किसान यूनियन (धन सिंह कोतवाल) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुर्जर ने गांव जंधेड़ी निवासी गौरव गुर्जर को संगठन का नया जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। जिलाध्यक्ष का दायित्व मिलने के उपरांत गौरव गुर्जर ने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि वह संगठन के प्रति पूरी कर्मठता, निष्ठा और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य मेरठ जनपद में भाकियू धन सिंह कोतवाल को नई ऊंचाइयों पर ले जाना और किसान हितों की लड़ाई को पूरी मजबूती के साथ लड़ना रहेगा। उनके मनोनयन पर राहुल, अभिषेक, जितेंद्र शर्मा, नितेष पंवार आदि समर्थकों ने खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें