मवाना। कृषक इंटर कॉलेज के प्रांगण में स्थित 73 यूपी बटालियन एनसीसी मुख्यालय भवन का मुख्य गेट अब देश के अमर शहीद लेफ्टिनेंट कर्नल अभिनव मलिक के नाम पर पहचाना जाएगा। प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने बताया कि देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों के सम्मान में विद्यालय सदैव अग्रणी रहा है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए एनसीसी भवन के गेट का नामकरण विद्यालय के गौरवशाली पुरातन छात्र कर्नल रणवीर सिंह मलिक (सेवानिवृत्त) के सुपुत्र अमर शहीद लेफ्टिनेंट कर्नल अभिनव मलिक के नाम पर करने का निर्णय लिया गया है, जिसके सुंदरीकरण का कार्य अंतिम चरण में है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करना है, जिसका अक्तूबर माह में एक समारोह के दौरान औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा।