मेरठ। छावनी स्थित बाबा औघड़नाथ शिव मंदिर में चल रहा गैस पाइपलाइन कार्य पूरा हो गया। इस अवसर पर गेल इंडिया लिमिटेड के सीईओ गौतम चक्रवर्ती ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। कार्यक्रम में मंदिर अध्यक्ष सतीश सिंघल, महामंत्री सुनील गोयल एवं कोषाध्यक्ष अमरोश अग्रवाल ने गौतम चक्रवर्ती का स्वागत किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने सर्वप्रथम बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। अतिथियों ने राधा गोविंद मंदिर के दर्शन किए। मां दुर्गा मंदिर में हलवे का प्रसाद वितरित किया। इस दौरान गेल गैस के डीजीएम अंकुर गुप्ता, निशांत रहे। ब्यूरो