फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जागृति विहार में गैस का रिसाव, तीन घंटे आपूर्ति हुई बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ। जागृति विहार सेक्टर तीन में जेसीबी से सड़क की खुदाई करने के दौरान पाइप लाइन फटने से रविवार रात में गेल गैस का रिसाव हो गया। सूचना पर एहतियातन दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने गेल के अधिकारियों को सूचना देकर टीम को मौके पर बुलाकर पाइप लाइन को दुरस्त कराया। इस दौरान तीन घंटे तक गेल गैस की आपूर्ति बाधित रही। इसके अलावा एक अन्य घटना में शकूर नगर के फ्लैट में और दूसरी घटना में औघड़नाथ मंदिर में दो ठेलों में आग लग गई।
करवा चौथ पर जागृति विहार में गैस रिसाव के दौरान अफरा-तफरी मच गई। लोग घरों से बाहर निकल आए। लोगों ने राहगीरों से माचिस आदि ने जलाने की अपील की। इसके अलावा लाइट के स्विच आदि ऑन-ऑफ करने से भी रोका। लोगों की सूचना पर दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने गेल के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर गैस रिसाव बंद कराया। तब लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

दूसरी घटना में लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के शकूर नगर में रविवार रात तीसरी मंजिल पर एक फ्लैट में आग लग गई। पुलिस के मुताबिक हाजी नौशाद दिल्ली में स्क्रैप कारोबारी हैं। उनके घर पर पत्नी और बच्चे थे। इसी दौरान शार्ट सर्किट से आग लग गई। गनीमत रही समय रहते बच्चे और पत्नी नीचे आ गए और उन्होंने शोर मचा दिया। आसपास के लोगों ने मदद करके आग बुझा दी।
विज्ञापन

तीसरी घटना में सदर बाजार थाना क्षेत्र में रविवार देर रात बारह बजे औघड़नाथ मंदिर के पास प्रसाद के दो ठेलों में आग लग गई। कंकरखेड़ा निवासी दंपती मंदिर में दर्शन कर वापस घर के लिए निकले थे। दंपति ने प्रसाद के ठेलों में आग की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें