मेरठ। शास्त्रीनगर स्थित मेरठ पब्लिक गर्ल्स इंटर कॉलेज में सत्र 2025-26 के अंतर्गत वायु प्रदूषण के बढ़ते खतरे को देखते हुए अंतर सदन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को प्रदूषण से बचाव के लिए व्यक्तिगत व सामाजिक योगदान पर जागरूक करना था। छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण से जुड़े सवालों के सटीक और त्वरित उत्तर देकर सभी को प्रभावित किया। कड़े मुकाबले के बाद गार्गी सदन ने बाज़ी मारी और विजेता घोषित हुआ। अहिल्या सदन प्रथम रनरअप और सरोजिनी सदन द्वितीय रनरअप रहा। समापन अवसर पर प्रधानाचार्य सपना आहूजा ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशील व जिम्मेदार नागरिक बनना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है।