- उद्यान विभाग ने किसानों से मांगे आवेदन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। जिले के फल पटटी क्षेत्र के बागवानों को कृषि रक्षा उपकरण देने के लिए उद्यान विभाग ने आवेदन मांग लिए हैं। बागवानों को ये कृषि यंत्र अनुदान पर मिलेंगे। इसके लिए बागवान किसानों को उद्यान विभाग में आवेदन के साथ अपना आधार कार्ड, खसरा व खतौनी, बैंक की पासबुक की छायाप्रति व दो पासपोर्ट साइज फोटो जमा करने होंगे। पंजीकरण कराने के बाद ही योजना का लाभ मिल सकेगा। यह जानकारी जिला उद्यान अधिकारी अरुण कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि जिले में माछरा व जानी खुर्द फल पटटी क्षेत्र घोषित हैं। विकास खंड माछरा के 18 और जानी के 26 गांव आम फलपट्टी क्षेत्र में आते हैं।