फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में जल रहा कूड़ा, नहीं कम हो रहा प्रदूषण

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़ रोड, केसरगंज और दिल्ली रोड पर सबसे ज्यादा एक्यूआई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम/मेरठ। शहर में प्रदूषण लगातार खतरनाक स्थिति में है। शनिवार सुबह छाया घना स्मॉग शहरवासियों की मुसीबत बन गया। इस समय हवा की रफ्तार धीमी है, जिस कारण स्मॉग ज्यादा है। आने वाले दिनों में स्मॉग का असर और बढ़ सकता है। मोहकमपुर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स समेत शहर के अन्य स्थानों पर कूड़ा जलाया जा रहा है। लोगों ने शनिवार को क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण विभाग में इसकी शिकायत की।
सुबह स्मॉग इतना ज्यादा था कि हाईवे पर आठ बजे लाइट जला कर चलना पड़ रहा था। पिछले चार-पांच दिन से मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 200 से ऊपर चल रहा है, जो खराब श्रेणी में आता है। तीन दिन पहले एक्यूआई 349 तक पहुंच गया था। शनिवार को इसमें गिरावट आई और एक्यूआई 225 दर्ज किया गया है। इस दौरान मुजफ्फरनगर में 325, गाजियाबाद में 319 और शामली 315 दर्ज किया गया। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी विजय कुमार का कहना है कि जहां पर कूड़ा जलाया जा रहा है, वहां टीम भेजकर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शहर में विभिन्न स्थानों का एक्यूआई
गंगानगर 195
जयभीमनगर 254
पल्लवपुरम 227
हापुड़ रोड 260
बेगमपुल 247
दिल्ली रोड 255
मेडिकल 242
केसरगंज 258
बहुत खतरनाक है स्मॉग
सुबह और रात में बढ़ रहे स्मॉग से शहरवासियों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। सर्दी के मौसम में आने वाले दिनों में परेशानी बढ़ सकती है। ऐसे में मॉर्निग वॉक नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन

दिन का तापमान 30 डिग्री से नीचे आया
शनिवार को दिन का तापमान 30 डिग्री से नीचे आ गया। अभी दिन और रात के तापमान में काफी उतार-चढ़ाव दिख रहा है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है अभी सुबह के समय स्मॉग का असर रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें