मेरठ। कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर केस में फरार चल रहे सराय वहलीम हरिजन चौक निवासी नावेद उर्फ साहेब को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ नौचंदी, लिसाड़ीगेट, लालकुर्ती थाने में आठ लूट व चोरी के केस दर्ज हैं। कोतवाली थाने में आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। संवाद