फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कुढ़ला के छह लोगों पर गैंगस्टर की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडाली। मुंडाली थाना पुलिस ने गांव कुढ़ला निवासी छह लोगों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। गैंग लीडर को एक तमंचे सहित गिरफ्तार किया गया है। सीओ किठौर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि एसओ मुंडाली राम गोपाल सिंह ने क्षेत्र के गांव कुढला के शरारती तत्वों पर गैंगस्टर की कार्यवाही की है। यह काफी दिनों से गैंग बनाकर बदमाशी कर रहे थे। बताया कि इंसाफ अली, जमामुद्दीन, शादाब, शाहरूख, इम्मन उर्फ अरमान, शौकीन गांव कुढला के रहने वाले हैं। इन पर गैंगस्टर की प्राथमिकी दर्ज की गई है। गैंग लीडर इंसाफ अली निवासी कुढला है। उसे गश्त के दौरान समयपुर मार्ग पर कौल चौराहे से गिरफ्तार किया है, जो कि गैंगस्टर में नामजद है। उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें