फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तमंचे के साथ गैंगस्टर का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
सरूरपुर। पुलिस ग्राफ्ट में गैंगस्टर शहजाद। पुलिस
विज्ञापन
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव जसड सुल्ताननगर निवासी गैंगस्टर शहजाद को गांव जैनपुर से तमंचे के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर संरक्षित पशु की हत्या समेत संगीन धाराओं में सरूरपुर थाने में पांच मुकदमे दर्ज हैं। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को थाना पुलिस सरधना रोड पर चेकिंग कर रही थी। गांव जैनपुर के पास आरोपी आता हुआ दिखाई दिया। आरोपी की गतिविधि संदिग्ध पाए जाने पर पुलिस ने उसे जांच के लिए रोका तो आरोपी ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की तलाशी ली गई तो उसके पास से एक तमंचा व कुछ कारतूस बरामद हुए। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में किसी घटना को अंजाम देने की फिराक की बात को स्वीकार किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें