मेरठ। भारत विकास परिषद गंगा शाखा द्वारा शनिवार को कांवड़ यात्रियों की सेवा सत्कार के लिए कांवड़ सेवा और खीर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांवड़ यात्रियों को श्रद्धा एवं सेवा भाव के साथ 100 किलोग्राम दूध से तैयार खीर का वितरित की गई। कार्यक्रम का आयोजन दिव्या यादव, आयुषी गोयल और शाखा अध्यक्ष ममता गोयल, प्रदीप गोयल के सौजन्य से किया गया। कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष ममता गोयल, जिला संयोजिका दीप्ति सिंह, संरक्षक लोकेश भारद्वाज और आभा गुप्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। संवाद