फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रेमजाल में फंसाकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, होटल में छोड़कर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को प्रेमजाल में फंसाकर युवक उसे होटल ले गया और दोस्त के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी ने युवती के भाई को वीडियो कॉल की और उसे उसकी बहन को दिखाया। बाद में युवक साथी सहित फरार हो गया।
विज्ञापन

इस मामले में सोमवार देर रात पीड़ित युवती और मां क्षेत्र की पुलिस चौकी पहुंची। मां ने बताया कि वह एक अस्पताल में सफाई कर्मचारी है। पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने उसकी बेटी को प्रेम जाल में फंसा लिया। सोमवार दोपहर बाद आरोपी युवक शादी का झांसा देकर उसकी बेटी को होटल ले गया। आरोप है कि यहां उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी युवती को छोड़कर फरार हो गया। युवती ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। उधर, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि थाना प्रभारी को जांच कर केस दर्ज करने के निर्देश दे दिए गए हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें