पालिका में 156 घंटे महासफाई अभियान में अच्छा कार्य करने वाले सफाई मित्रों को प्रशिस्त-पत्र देकर
मवाना। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत 156 घंटे महा सफाई अभियान कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर नगर पालिका में प्रभात फेरी निकाली गई। पालिका अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक, अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार, सभासदों व कर्मचारियों के साथ प्रभात फेरी व स्वच्छता रैली निकाली गई। शुभारंभ अखिल कुमार कौशिक व राजीव कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। 156 घंटे के महासफाई अभियान में अच्छा कार्य करने वाले सफाई मित्रों को सम्मानित किया। इस मौके पर सभासद शहजाद, शफीक मलिक, सलीम सभासद, अमीर आजम भूरा, पालिका सफाई एवं खाद्य निरीक्षक राकेश कुमार, कर अधीक्षक अनिल कुमार, अवर अभियंता (जल) अमित श्रीवास्तव, लिपिक लाखन सिंह आदि उपस्थित रहे।