नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन हिटलर त्यागी कर्मचारियों को सम्मान पंत्र भेंट करते हुए। (स्त्रोत
परीक्षितगढ़। नगर पंचायत कार्यालय पर महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर स्वच्छता अभियान पर सहयोग करने वाले कर्मचारियों एवं स्वच्छता मित्रों को सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। चेयरमैन हिटलर त्यागी ने झंडारोहण करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने पद पर रहकर जन सेवा को जीवन समर्पित किया था। महात्मा गांधी ने भी बिना पद के देश की सेवा की। संचालन वशिष्ठ लिपिक संदीप गौतम ने किया। इस दौरान इमरान तोमर, संतोष कुमार, सुभाष सहित 31 कर्मचारियों को चेयरमैन हिटलर त्यागी ने सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया।