स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रश्नोत्तरी में प्रतिभाग करने वाले छात्र छात्राएं। (स्
मवाना। स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल मदर विंग में विज्ञान प्रश्नोत्तरी का आयोजन हुआ। गांधी हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के चारों हाउस आजाद, भगत, गांधी और सुभाष हाउस के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। क्विज में विज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे गए। क्विज को स्प्रिंट, विजुअल, रैपिड फायर व बजर राउंड में संपन्न किया गया। क्विज में गांधी हाउस प्रथम, आजाद हाउस द्वितीय व भगत हाउस ने तृतीय स्थान पर प्राप्त किया। स्कूल प्रबंधक मनोज रस्तोगी, प्रबंधिका मीनू रस्तोगी ने विजेता हाउस को ट्रॉफी व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य प्रमोद राजपूत ने भी सभी को शुभाशीष देकर उनकी प्रशंसा की।