फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गांधी बाग एकेडमी ने जीता मैच

विज्ञापन
आईआईएमटी में मैच जीतने के बाद गांधी बाग की टीम
विज्ञापन
मेरठ। आईआईएमटी अंडर -14 चैलेंजर्स कप के लीग मुकाबले में गांधी बाग क्रिकेट टीम ने टैप्स क्रिकेट एकेडमी को 49 रन से हराकर जीत दर्ज की। मुकाबला आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी मेरठ के मैदान पर खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गांधी बाग की टीम ने निर्धारित 25 ओवर में 3 विकेट खोकर 173 रन बनाए। टीम के स्टार बल्लेबाज आरिस चौधरी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए महज 68 गेंदों में 101 रन की विस्फोटक पारी खेली। 174 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टैप्स क्रिकेट एकेडमी की टीम 24.1 ओवर में 124 रन पर सिमट गई। शानदार शतक लगाने वाले आरिस चौधरी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें