मेरठ। भारत विकास परिषद मेरठ महानगर शाखा ने सोमवार को भारत को जानो प्रतियोगिता, राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता और गुरु वंदन कार्यक्रम डॉ. विद्यासागर एकेडमी रजबन में आयोजित किया। इसमें मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष सरल माधव और विशिष्ट अतिथि पर्यवेक्षक मुकेश चंद गुप्ता रहे। भारत को जानाे व राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में गजेंद्र पब्लिक स्कूल मलयाना प्रथम स्थान पर रहा। द्वितीय स्थान पर डॉ. विद्यासागर एकेडमी रजबन व तृतीय स्थान पर जागृति पब्लिक स्कूल रहा। वहीं, कार्यक्रम में सात स्कूलों से 40 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संयोजक संजय जैन व जिला मीडिया प्रभारी सुरेश चंद रहे। कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन, कोषाध्यक्ष सौरव गर्ग, शाखा संयोजक चारुल जैन, लवीना जैन, छवि जैन, रणवीर सिंह धामा, प्रधानाचार्य मनीष जैन, दीपा गर्ग, डॉ. वेदपाल सिंह चपराना आदि सदस्य उपस्थित रहे। संवाद