एफएसडीए का छापा, आठ स्थानों से लिए नमूने
मेरठ। खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने बुधवार को आठ स्थानों से खाद्य पदार्थों केनमूने लिए, जिन्हें जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभिहित अधिकारी अर्चना धीरान ने बताया कि पल्लवपुरम फेज-1 से आलू के पापड़, व्रत की नमकीन पैक्ड और रोस्टेड काजू के नमूने लिए। मोदीपुरम से गुजरात फूड आलू वेफर पैक्ड, जेल चुंगी से पैक्ड नमकीन, कुट्टू का आटा के नमूने लिए। डौरली और शास्त्रीनगर से किशमिश पैक्ड के नमूने लिए। छापेमारी करने वाली टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी परमवीर सिंह, सुनील कुमार, विपिन कुमार, विशाल चौधरी आदि शामिल रहे।