मेरठ। दिल्ली रोड स्थित ट्रांसपोर्ट नगर, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, परतापुर, उद्योगपुरम, मोहकमपुर सहित सभी औद्योगिक क्षेत्र पूरी तरह जलमग्न हो गए। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारी जलभराव के चलते पांच फीट ऊंचे कट्टे लगातार पानी को औद्योगिक प्रतिष्ठानों में आने से रोकने का प्रयास किया। उद्यमी सुमनेश अग्रवाल ने विभिन्न औद्योगिक इकाइयों में नुकसान हुआ है। ट्रांसपोर्ट नगर एसोसिएशन अध्यक्ष गौरव शर्मा ने बताया कि टूटी सड़कों पर भारी जलभराव हो गया है। सीएम ग्रिड योजना के कारण ठेकेदार ने सड़कें खोद रखी हैं ऐसे में कई गाड़ियां फंस गईं। उधर, परतापुर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन अध्यक्ष निपुन जैन ने बताया कि मोहकमपुर, उद्योगपुरम, परतापुर सभी जलमग्न हो गए। लोगों को भारी नुकसान हुआ। संवाद