मेरठ में हापुड़ निवासी एक युवक ने परतापुर थाने पर कुकर्म और लूट का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने दो नामजद आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं।
गढ़ हापुड़ निवासी पीड़ित युवक ने तहरीर देकर बताया कि उसकी मेरठ निवासी सौरभ नाम के युवक से करीब तीन माह पूर्व फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। सोमवार सुबह वह अपनी मां की दवाई लेने मेरठ आया था। इस दौरान सौरभ से मुलाकात हुई तो उसने उसे घर चलकर खाना खाने की बात कही। आरोप है कि सौरभ उसे बाइक से घाट गांव के जंगल में ले गया। जहां सौरभ और उसके दो अन्य साथियों ने उसके साथ कुकर्म किया। विरोध करने पर पिटाई की और चार हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया। इंस्पेक्टर परतापुर रघुराज सिंह के अनुसार सौरभ, गोल्डी व अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है। सौरभ व गोल्डी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/