फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अग्रसेन भवन में निशुल्क पौधे वितरित किए

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। अग्रसेन भवन में विभिन्न शाखाओं को निशुल्क पौधे उपलब्ध कराने के लिए पेड़ों का भंडारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न शाखाओं के प्रतिनिधियों ने पौधे प्राप्त किए। इस अवसर पर योग शाखा की ओर से पौधरोपण भी किया गया। प्रांतीय गतिविधि संयोजक डॉ. सुबोध गर्ग ने पौधों का वितरण करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सभी शाखाओं के सदस्य इन पौधों का रोपण करने के साथ उनका संरक्षण भी करेंगे। उन्होंने सभी शाखाओं से आग्रह किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में किए गए पौधरोपण की जानकारी उपलब्ध कराएं। कार्यक्रम में प्रांतीय महासचिव मुकेश चंद्र गुप्ता, संयोजक दिनेश गोयल, योग शाखा के अध्यक्ष कैलाश चंद, अशोक गुप्ता, राधेश्याम गुप्ता, नरेश कुमार, कृष्ण कुमार गोयल आदि रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें