मेरठ। विकास भवन सभागार में मंगलवार को लोक भवन लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री योगी द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को निशुल्क सिलिंडर वितरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। यहां भी कार्यक्रम में सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने 20 लाभार्थियों को गैस सिलिंडर और 639 रुपये का प्रतीकात्मक चैक वितरित किया। जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि योजना के तहत लाभार्थियों को दीपावली के पर्व पर प्रथम चरण में अक्तूबर 2026 से दिसंबर 2027 तक निशुल्क सिलिंडर वितरित किया जाएगा। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह, मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल, शशांक द्विवेदी आदि उपस्थित रहे। संवाद