मेरठ। लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के श्याम नगर में गली में बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान समीर और अशरफ पक्ष में मारपीट हो गई। बाद में पथराव तक हो गया। इसमें समीर, अशरफ, सुहेल और साजिद घायल हो गए। हंगामे की सूचना पर लिसाड़ीगेट पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने समीर व अशरफ को हिरासत में ले लिया। उधर, सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि केस दर्ज कार्रवाई की जाएगी। संवाद