दौराला- जूडो प्रतियोगिता में पदक जीतकर लौटे खिलाड़ी। स्रोत : स्वयं
दौराला। गौतमबुद्धनगर के दुजाना स्थित गांधी इंटर कॉलेज में 69वीं मेरठ मंडल माध्यमिक विद्यालय जूडो प्रतियोगिता में भराला स्थित चौधरी राजपाल सिंह स्पोर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ियों ने स्वर्ण व रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में तीन खिलाड़ियों का राज्य स्तर के लिए चयन किया गया। एकेडमी के अध्यक्ष सतेंद्र फौजी ने बताया कि प्रतियोगिता में वैभव सैन 73 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण, भूमि ने 40 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण, भक्ति ने 35 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण, शोभित ने 45 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक जीता। उन्होंने बताया कि स्वर्ण पदक जीतने वाले तीनों खिलाड़ियों का राज्य स्तर के लिए चयन किया गया, जो सहारनपुर में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। एथलेटिक्स कोच मनीष सिवाच, बॉक्सिंग कोच प्रवीन सिवाच, संजय शर्मा, गोविंद आदि ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। संवाद