मेरठ। जनता वैदिक कॉलेज बड़ौत में हुई चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 24 व 25 अक्टूबर को हुई। इसमें मेरठ कॉलेज के चार खिलाड़ियों अंकित चौधरी, समीर, सलोनी और मीनाक्षी का चयन विवि टीम के लिए हुआ है। ये खिलाड़ी ऑल इंडिया अखिल भारतीय विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में सीसीएसयू का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस उपलब्धि के बाद टीम के कॉलेज पहुंचने पर स्पोर्ट्स काउंसिल अध्यक्ष प्रो. मनोज कुमार रावत व सचिव प्रो. वीरेंद्र कुमार ने खिलाड़ियों का स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। संवाद